मत्स्य पालकों को सघन मत्स्य पालन की ओर आकर्षित करते हुए आक्सीकरण संयंत्रों (एयरेटर) के उपयोग से मत्स्य उत्पादकता में समुचित वृद्धि हेतु तालाब के मत्स्य उत्पादन क्षमता बढ़ाते हुए उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य के साथ साथ प्रदेश के मत्स्य उत्पदन के स्तर में वृद्धि तथा मत्स्य उपभोक्ताओं को ताजी मछलियां प्रचुर मात्रा में स्थानीय सुलभता के दृष्टिगत यह परियोजना प्रस्तावित की जा रही है।